
युवा सरकार का वृद्ध मंत्रिमंडल हुआ गठित, 5 मंत्री 60 पार





अमित अग्रवाल / ख़बर पड़ताल
देहरादून। मंत्रिमंडल में शामिल चेहरों की 55.8 वर्ष की औसत आयु इसकी तस्दीक करती है। धामी मंत्रिमंडल में सतपाल महाराज सबसे उम्रदराज मंत्री हैं। गणेश जोशी, चंदनराम दास, प्रेमचंद्र अग्रवाल और सुबोध उनियाल ने भी साठ का पड़ाव पार कर लिया है। धन सिंह रावत 52 साल के हैं। सीएम सहित कुल तीन ही मंत्री ऐसे हैं, जिनकी उम्र 50 से कम है।
*मंत्रिमंडल में शामिल नेता और उनकी आयु*
नेता – उम्र
पुष्कर सिंह धामी – 46 वर्ष
सतपाल महाराज – 70 वर्ष
गणेश जोशी – 64 वर्ष
चंदन राम दास। – 63 वर्ष
प्रेम चंद्र अग्रवाल – 61 वर्ष
सुबोध उनियाल। – 61 वर्ष
धन सिंह रावत। – 52 वर्ष
रेखा आर्य – 43 वर्ष
सौरभ बहुगुणा। – 43 वर्ष