राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी का किच्छा में हुआ जोरदार स्वागत

Share the news

भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के किच्छा पहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

वेदप्रकाश यादव/ ख़बर पड़ताल

किच्छा:भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के किच्छा विधानसभा पहुंचने पर ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्रा एवं सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा के संयुक्त नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।इस दौरान भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की गंगा पहुंचाना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा कर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा मे जोड़ें, ताकि हमारा 60 प्लस सीट का लक्ष्य उत्तराखंड में आसानी से पूरा हो सके और प्रदेश में दोबारा पूर्ण बहुमत की भाजपा सरकार बनाई जाए। इसके उपरांत भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने ब्लाक प्रमुख ममता जल्होत्रा ,सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शिमला क्षेत्र के लोगों से डोर टू डोर मुलाकात कर 2022 के चुनाव मे भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील की।भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य करती है,ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सकें।इस मौके पर भाजपा नगर मंडलाध्यक्ष विवेक राय,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश खानवानी,बूथ अध्यक्ष मनोज यादव, हर्ष गंगवार,नितेश शर्मा अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *