नाबालिग लड़की ने बच्चे को दिया जन्म, मची सनसनी

Share the news

नैनीताल। नैनीताल में एक 14 वर्षीय किशोरी के मां बनने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। किशोरी ने जिला अस्पताल में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।शुक्रवार सुबह लगभग 5 बजे किशोरी की मां उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने जब नाबालिग को गर्भवती पाया तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अस्पताल में ही किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी की मां से पूछताछ की। किशोरी की मां ने एक युवक पर बेटी को गर्भवती करने का आरोप लगाया है। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *