प्रशासन के खिलाफ फिर खोला किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने मोर्चा, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप,जानिए क्या है कारण

Share the news

विधायक तिलक राज बेहड़ ने समर्थकों के साथ दरऊ चौक पर कट खोलने की मांग को लेकर धरना दे एनएचएआई के विरुद्ध नारेबाजी की। उन्होंने कट न खोलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

रविवार दोपहर विधायक बेहड़ समर्थकों के साथ दरऊ चौक पहुंच गए। उन्होंने वहां टेंट लगा धरना दे नारेबाजी शुरू कर दी। लगातार नारेबाजी के चलते धरना स्थल पर गहमा गहमी का माहौल बन गया। धरने के चलते प्रभारी निरीक्षक प्रकाश दानू भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। विधायक बेहड़ ने कहा वह पिछले एक वर्ष से प्रशासन से कट खोलने के लिए पत्राचार कर रहे है। परंतु एनएचएआई से लेकर प्रशासन आम जनता से जुड़ी इस अहम समस्या का स्थायी हल निकालने को तैयार नही है। उन्होंने कहा एनएचएआई की हठधर्मिता के विरुद्ध वह जनता की आवाज बुलंद करने से पीछे नही हटेंगे। इस दौरान निवर्तमान पालिकाध्यक्ष दर्शन कोली, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुनीता कश्यप, गुलशन सिंधी, ओम प्रकाश दुआ, बंटी पपनेजा, राजीव अग्रवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *