*उत्तराखंड सरकार पर करन माहरा ने साधा निशाना, बोले:- “सरकारी संपत्ति निजी हाथों में सौंप रही सरकार”*

प्रदेश सरकार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा एक बार फिर घेरते नजर आए, बता दें की चिलियानौला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोहान स्थित भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के नियंत्रण वाली आईएमपीसीएल को निजी हाथों में सौंप दिया गया है. रानीखेत गनियाद्योली स्थित को-ऑपरेटिव ड्रग फैक्ट्री को भी निजी हाथों में दे दिया गया है. उद्यान निदेशालय चौबटिया को सरकार ने बदहाल बना दिया है. विवेकानंद अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा की स्थिति ठीक नहीं है. लोगों की शिकायतों के बाद भी सरकार संज्ञान नहीं ले रही है।

करन माहरा ने कहा कि धीरे-धीरे देश की संपत्तियों को निजी हाथों में दिया जा रहा है, जिसे उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा. करन माहरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने की बात कही. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निरंकुशता, महिला अपराध, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार बढ़ाने का आरोप लगाया. उहोंने कहा कि प्रदेश में महिला अपराध निरंतर बढ़ रहे हैं. इन अपराधों में भाजपा के लोग शामिल हैं. इसके बाद भी सरकार मौन साधे हुई है.

भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगार बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार निरंकुश हो गई है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की बात कही.

Advertisement