रुद्रपुर में कोचिंग संचालक ने छात्रा को होटल लेजाकर किया दुष्कर्म, फिर जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share the news

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में कोचिंग गई छात्रा को होटल में ले जाकर टीचर ने दुष्कर्म किया। इसका पता चलते ही पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पर प्राथमिकी पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है।

ट्रांजिट कैंप निवासी विशाल क्षेत्र में ही कोचिंग सेंटर संचालित करता है। शहर निवासी 16 वर्षीय किशाेरी ट्रांजिट कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती थी। तीन दिन पहले जब छात्रा कोचिंग सेंटर पहुंची तो सेंटर संचालक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि इस दौरान विशाल छात्रा को ग्रीन चिली होटल में ले गया। जहां उससे दुष्कर्म किया। साथ ही उसे किसी को बताने पर धमकी दी गई। बाद में किशोरी ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। इसका पता चलते ही पिता ने ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोपित कोचिंग सेंटर संचालक पर कार्रवाई की मांग की।

 

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विशाल पर पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली। साथ ही शनिवार सुबह कोतवाल मोहन पांडे की अगुवाई में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपित कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *