रुद्रपुर में ट्रैफिक नियम तोड़े, तो कार्रवाई पक्की! 148 चालान, 4 वाहन सीज

Share the news

रुद्रपुर: यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 148 वाहनों का चालान

 

रुद्रपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और सीपीयू की संयुक्त कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। परिवहन विभाग ने बिना हेलमेट, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने सहित अन्य नियमों के उल्लंघन पर 148 वाहनों का चालान किया।

 

यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने पर चार वाहनों को सीज कर 53 वाहनों का चालान किया। वहीं, सीपीयू ने छह चौपहिया वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्म हटाई।

 

सीपीयू प्रभारी गोधन सिंह ने बताया कि वाहनों के शीशों पर लगी काली फिल्म हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं, यातायात निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्या ने कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *