बारातियों की गुंडागर्दी: बोनट पर नाचने से रोका तो कार स्वामी को पीटा..

Share the news

लक्सर: लक्सर कोतवाली क्षेत्र में बारातियों द्वारा दबंगई करने का मामला सामने आया है। कार के बोनट पर चढ़कर नाचने से रोकने पर गुस्साए बारातियों ने कार स्वामी को कार से खींचकर बेरहमी से पीटा। किसी तरह पीड़ित ने भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी।

घटना के बाद लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथान ने बताया कि कार स्वामी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *