Haldwani” बीच सड़क पर स्कूल वैन में लगी अचानक आग से मची अफरातफरी, टल गया बड़ा हादसा..

हल्द्वानी के पास कालाढूंगी रोड पर द्रोणा पब्लिक स्कूल की खड़ी स्कूल की वैन में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि इस दौरान वैन में कोई भी बच्चा मौजूद नही था। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी।

वैन में आग लगने से आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर मौक पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई व एआरटीओ प्रमोद चौधरी पहुंचे। वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुचंने से पहले ही लोगों ने स्कूल की वैन की आग बुझा दी। पुलिस वैन में आग लगने का कारण पता कर रही है।