*”क्षेत्रीय विधायक पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला।*

गदरपुर। किसान आंदोलन के दौरान दिए गए धन के दुरुपयोग के मामले में सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष ने क्षेत्रीय विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

रविवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश कंबोज ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान विदेशों से हवाला के माध्यम से आई लाखों रुपये की धनराशि की बंदरबांट की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि बाजपुर में रहने वाले विधायक के करीबी के खातों में हवाला के जरिए लाखों रुपये भेजे गए। उन्होंने कहा भेजे गए कुछ रुपये 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक अरविंद पांडेय के गृह क्षेत्र में लगाए गए।

उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया अमेरिका से वायरल वीडियो में विधायक और उनके सहयोगियों पर रुपये की बंदरबांट करने के आरोप लगाए गए हैं।

इस संबंध में विधायक अरविंद पांडेय ने कहा कि विरोधी मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।