प्लेन क्रैश में उपमुख्यमंत्री समेत पांच की दर्दनाक मौत, जानिए कहां हुआ हादसा…

Share the news

महाराष्ट्र के बारामती के पास एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार का निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से हड़कंप मच गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ, जब उनका चार्टर्ड विमान बारामती रनवे पर लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रहा था. अजित पवार मुंबई से बारामती पहुंच रहे थे और उन्हें वहां जिला परिषद चुनाव से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था. इस हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई है.मौके से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान खेत में गिरा हुआ है और उसमें भीषण आग लगी हुई है. चारों तरफ तेज धुआं उठता दिखाई दे रहा है. विमान पूरी तरह जलकर राख हो चुका है और उसके टुकड़े दूर-दूर तक बिखरे नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसा बारामती में रनवे के पास हुआ.

 

डिप्टी सीएम अजित पवार अपने सुरक्षा कर्मियों और स्टाफ के साथ सुबह करीब 7 बजे मुंबई से 8-सीटर चार्टर्ड विमान से रवाना हुए थे. उनके कार्यक्रम में निरावगाज (10 बजे), पंढरे (12 बजे), करंजेपुल (3 बजे) और सुपा (5:30 बजे) में बैठकें शामिल थीं. हादसा इन कार्यक्रमों के शुरू होने से कुछ समय पहले हुआ. हादसा क्रैश लैंडिंग के कारण हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी की वजह से, इस पर भी अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. एनसीपी नेता माजिद मेमन ने भी पुष्टि की है कि अजित पवार को बारामती पहुंचना था. मुताबिक हादसे के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग क्रैश साइट पर जमा हो गए हैं. राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *