काशीपुर बवाल मामले में पांच नाबालिग पकड़े, पुलिस की कार्रवाई जारी

Share the news

काशीपुर। मोहल्ला अल्ली खां बवाल के मामले में पुलिस ने पांच नाबालिगो को हिरासत में लिया है। पुलिस अब पांचो को जुवेनाइल बोर्ड के सामने पेश करेगी।

शुक्रवार शाम को मोहल्ला अल्ली खां बवाल मामले में पुलिस ने पांच नाबालिगों को हिरासत में लिया है। इन नाबालिगों पर पत्थरबाजी और उपद्रव में शामिल होने के आरोप हैं। सभी को जुवेनाइल बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा। पुलिस लगातार क्षेत्र में दबिश देकर उपद्रव फैलाने वालों की पहचान कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो खंगालकर उपद्रवी तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने साफ किया है कि चाहे नाबालिग हों या बालिग, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। वहीं हनीफ गांधी और दानिश चौधरी पुलिस की पकड़ से अब भी बाहर हैं। जिनकी तलाश में दबिश जारी है। एएसपी अभय ने कहा है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पांचों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *