Spread the love

दो दिन से लापता सिंचाई विभाग कर्मचारी का शव कार्यालय में फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

आपको बता दें कि उत्तराखंड सिंचाई विभाग में चौकीदारी की नौकरी करने वाले अर्जुन कश्यप का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सीढ़ियों की रेलिंग पर रस्सी से लटका हुआ मिला। 30 वर्षीय अर्जुन पुत्र मदन पाल सिंचाई परिकल्प संस्थान रुड़की में कार्यरत हैं। बुधवार रात दस बजे से सुबह छह बजे तक उनकी ड्यूटी कार्यालय में थी लेकिन गुरुवार को वह घर नहीं पहुंचे वही दो दिन की कार्यालय में भी छुट्टी थी। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। आज कार्यालय में उसका शव सीढियों में लटका मिला। किसी कर्मचारी ने उसका शव फंदे से लटका होने की सूचना कार्यालय के उच्चाधिकारियों को दी जिसके बाद परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं परिजनों में इस हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि मृतक दो बच्चों का पिता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है हालांकि अर्जुन के परिजन अन्य लोगो पर आरोप भी लगा रहे है लेकिन देखना होगा पुलिस जांच में क्या निकलकर सामने आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *