दिनेशपुर।
निजी कॉलेज में चल रहे फ्रेशर पार्टी के दौरान दो छात्रों में किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गई। स्कूल प्रशासन के द्वारा दोनों को कॉलेज के गेट से बाहर निकाल दिया। बाहर निकालने के बाद दोनों छात्रों ने अपने-अपने यार दोस्तों को बुला कर हंगामा के साथ मारपीट शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षो के बीच खूब चले लाठी डंडे और राड। वही प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार शिवपुर गांव के एक युवक के सिर पर दूसरे पक्ष के एक युवक के द्वारा तमंचे के बट से मारपीट कर घायल भी कर दिया। सूचना पर पहुंची दिनेशपुर पुलिस ने घायल शिवपुर निवासी राजू मलिक से घटना की जानकारी ली। वहीं थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कॉलेज परिसर में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंचकर मामले को शांत किया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।



