रुद्रपुर में साइबर ठगी, खाते से उड़ाए 74 हजार

Share the news

रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर में एक बड़े फ्रॉड ट्रांजेक्शन का मामला सामने आया है। पीड़ित अवधेश कुमार सिंह कुशवाहा निवासी पंचवटी विला, काशीपुर रोड ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 अगस्त 2025 को उनके HDFC बैंक खाते से 52,500 रुपये तथा क्रेडिट कार्ड से 21,542 रुपये की धोखाधड़ी हुई। घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने तत्काल बैंक और साइबर क्राइम विभाग में दर्ज कराई, जिसकी दो अलग-अलग एक्नॉलेजमेंट संख्या भी दी गई हैं। पीड़ित ने बैंक स्टेटमेंट और रिपोर्ट की कॉपी पुलिस को सौंपी है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *