चंपावत पुलिस को मिली कामयाबी” 4 किलो चरस और शराब की पेटी के साथ तस्कर गिरफ्तार

चम्पावत। एसएसपी के निर्देश पर चलाए गए ऑपरेशन के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। जिसमें मादक पदार्थों व शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 2 पेटी अवैध शराब और 4 किलोग्राम चरस बरामद की है।

आपको बता दें कि चंपावत में लगातार नशे की तस्करी की खबरें आती रहती है जिसको लेकर जिले के एसपी देवेंद्र पींचा द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते आज मादक पदार्थों की तस्करी रोकथाम हेतु चलाए गए ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान अभियुक्त मुक्ता प्रसाद पुत्र स्वर्गीय पूरनलाल उम्र 59 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 5 नई बस्ती से 4 किलोग्राम चरस व 2 पेटी अवैध शराब बरामद की हैं। आरोपी मौके से पुलिस को देख कर भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने भैरव मंदिर पार्किंग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर धारा 60 आबकारी अधिनियम व 8/ 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, एसआई जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल भुवन पांडे, अजय कुमार, सुनील कुमार, नवल किशोर शामिल थे।