महिला से झपट्टी चैन,भीड़ ने कर दी धुनाई, लुटेरे एक आरोपी को पकड़ा

Share the news

संवाददाता,रूद्रपुर।

बुधवार की देर रात्रि महिला की सोने की चैन तोड़ कर भाग रहे एक अभियुक्त को भीड़ ने दबोच लिया और धुनाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया,जबकि दूसरा साथी फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम एक महिला श्मशान घाट रोड़ से पैदल जा रही थी कि तभी बाइक पर सवार दो युवक आते है और झपट्टा मार कर महिला के गले से सोने की चैन लूट ले ते है और जैसे ही महिला ने शोर मचाया। वैसे ही आरोपी युवक भागने की कोशिश करने लगे। बावजूद इसके भीड़ होने के कारण बाइक फिसली,तो भीड़ ने एक युवक को दबोच कर उस की धुनाई कर डाली,लेकिन बाइक चला रहा आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में ले लिया। उधर, थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और अभी तक महिला द्वारा कोई भी शिकाय ती पत्र नहीं दिया। तहरीर आने के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *