पूर्व विधायक पर दर्ज मुकदमा, अब वॉइस सैंपलिंग की बारी ऑडियो वायरल से बदनामी का आरोप, सच्चाई की जांच तेज मीना शर्मा ने SSP मणिकांत मिश्रा से की मुलाकात, इंसाफ की उम्मीद

Share the news

 

पूर्व विधायक पर दर्ज मुकदमा, अब वॉइस सैंपलिंग की बारी

ऑडियो वायरल से बदनामी का आरोप, सच्चाई की जांच तेज

  1. मीना शर्मा ने SSP मणिकांत मिश्रा से की मुलाकात, इंसाफ की उम्मीद

संवाददाता गोपी सरकार
रुद्रपुर उधमसिंह नगर उत्तराखंड

रुद्रपुर पूर्व विधायक के खिलाफ दर्ज
मुकदमे में अब जांच ने नया मोड़ ले लिया है। मामले में कथित रूप से वायरल हुए ऑडियो को लेकर उनकी बदनामी किए जाने का आरोप है, जिसकी सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने वॉइस सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है।
बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो की प्रामाणिकता की जांच के लिए फॉरेंसिक स्तर पर मिलान कराया जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आवाज वास्तव में किसकी है। इसी कड़ी में पीड़िता मीना शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और जल्द न्याय की मांग की।

एसएसपी ने मामले की गहन जांच का आश्वासन देते हुए कहा कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सच सामने लाया जाएगा और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटनाक्रम के बाद पूरे प्रकरण पर सबकी नजरें टिक गई हैं और जांच एजेंसियां हर पहलू को बारीकी से खंगालने में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *