सिडकुल कर्मी की मौत मामले में अज्ञात बाइक सवार पर मुकदमा दर्ज

Share the news

रुद्रपुर, संवाददाता। दो बाइकों की भिड़ंत में सिडकुल कर्मी की मौत मामले में पुलिस ने मृतक के भाई ओमपाल सिंह की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को 40 वर्षीय चंद्रपाल सिंह पुत्र राम भरोसे लाल निवासी आदमपुर थाना बहेड़ी जिला बरेली रोजाना की तरह घर से बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकले थे। मलसा गिरधरपुर में पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई थी। इस हादसे में चंद्रपाल गंभीर घायल हो गए थे। एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया था। दूसरा बाइक सवार बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया था। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *