भाजपा जिलाध्यक्ष पर “हिटलरशाही” का आरोप, अब हो गई राजनीति शुरू !

Share the news

रुद्रपुर। बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऊधमसिंह नगर दौरे को लेकर राजनीतिक समीकरण तेज हो गए हैं। लघु उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प में पंचम विवाह समारोह को लेकर आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। विवाह समारोह का आयोजन कराने वाले लघु उद्योग व्यापार मंडल ने तानाशाही को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का पुतला फूंका है। उनका आरोप है कि कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री को गुमराह कर कार्यक्रम की रूपरेखा में बदलाव किया है। आरोप है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सीएम पुष्कर सिंह धामी को भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता के आवास पर भोजन के लिए जाना था, लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री को गुमराह कर कार्यक्रम ही पलट दिया और निर्धारित भोजन कार्यक्रम की बजाय राजू साहा के आवास ले गए और वहीं से मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना हो गये। जिसको लेकर लघु व्यापार मंडल व कार्यक्रम संयोजक संजीव गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनभर से अधिक लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का पुतला फूंका व मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
बताते चलें बीते दिन मुख्यमंत्री का दौरा तय समय से 2 घण्टे विलंब रहा। जिसके चलते मुख्यमंत्री कार्यक्रम में कुछ समय देकर ही चले गए। जिससे कार्यकर्ताओं में काफी रोष देखने को मिला। मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों में बदलाव के चलते शहर ने माननीयों ने सारा ठीकरा भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के सिर पर फोड़ दिया।

 

पूरे मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का कहना है कि मुख्यमंत्री पहले ही दो घण्टे देर से पहुंचे थे, जिलाध्यक्ष होने के नाते सीएम के साथ रहना जरूरी था। समय में देरी होने के चलते मुख्यमंत्री को देहरादून रवाना होना था, जिसके चलते वह देहरादून निकल गए। मेरे ऊपर लगाए सारे आरोप निराधार हैं। कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक षड्यंत्र रचकर मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *