ऑनलाइन गेम की आड़ में बड़ा साइबर फ्रॉड, रुद्रपुर महिला के खाते से 4.36 लाख उड़ाए

Share the news

रुद्रपुर। साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन गेमिंग की लत को निशाना बनाते हुए रुद्रपुर निवासी महिला के खाते से साढ़े चार लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

 

पुलिस के मुताबिक, श्यामा श्याम गार्डन निवासी पारुल पत्नी दिग्विजय सिंह ने बताया कि उनका बेटा Free Fire Max ऑनलाइन गेम खेलता है। इसी दौरान फरवरी 2025 से 31 जुलाई 2025 के बीच किसी अज्ञात शातिर ने गेम के बहाने धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 4,36,000 रुपये निकाल लिए।

 

महिला का कहना है कि उन्होंने घटना की जानकारी साइबर सेल को भी दी थी, लेकिन धन की वापसी नहीं हो पाई। अब उन्होंने कोतवाली पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर ठोस कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

पुलिस ने तहरीर को दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साइबर अपराधियों का सुराग लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *