ऊधमसिंह नगर में भाजपा मंडल अध्यक्षो के नाम का एलान।

Share the news

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद आज ऊधमसिंह नगर जिले के मंडलों के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई जिसमें रुद्रपुर ग्रामीण मंडल का अध्यक्ष हरीश भट्ट को बनाया गया, रुद्रपुर उत्तरी मंडल का अध्यक्ष धीरेंश गुप्ता को बनाया गया तो वही रुद्रपुर दक्षिण मंडल का अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, पंतनगर अध्यक्ष अनिल यादव किच्छा ग्रामीण मंडल का अध्यक्ष अक्षय अरोड़ा, किच्छा नगर का अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, बरा का अध्यक्ष उमेश मिश्रा, शक्तिफार्म का अध्यक्ष विष्णु प्रमाणिक, सितारगंज का अध्यक्ष आदेश चौहान, नानकमत्ता का अध्यक्ष रूप सिंह राणा, झनकट का अध्यक्ष विमला बिष्ट, नौसर का अध्यक्ष सोमनाथ मौर्य, खटीमा नगर का अध्यक्ष जीवन सिंह धामी और चकरपुर का अध्यक्ष विक्रम सिंह भाट को बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *