रुद्रपुर, संवाददाता। बाइक सवार युवकों पर फायर कर्मी से मारपीट का आरोप लगा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, नवल प्रभात रुद्रपुर फायर स्टेशन पर फायरमैन के पद कार्यरत हैं। शनिवार को डाक देने के बाद एसएसपी कैंप कार्यालय से फायर स्टेशन लौट रहे थे। इस दौरान बिना हेलमेट मोबाइल पर बात कर रहे दो युवक उनकी बाइक के सामने आ गए। मामूली विवाद के बाद दोनों ने अभद्रता कर धमकी दी और वहां से चले गए। इसी बीच नवल प्रभात की बाइक स्टार्ट न होने पर उन्होंने सड़क किनारे खड़ी कर दी। आरोप है कि तभी वे दोनों युवक अपने साथियों के साथ दोबारा पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए बेल्ट से हमला कर दिया। जिससे नवल घायल हो गए। हंगामा सुनकर राहगीर मौके पर इकट्ठा हुए तो युवक फरार हो गए। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल फायर कर्मी से पूछताछ की। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।
Related Posts
सिडकुल गई युवती रहस्यमयी ढंग से लापता
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से एक 21 वर्षीय युवती सोनम के लापता होने का मामला सामने…
एक कार में धमाका और बलि चढ़ गई आठ जिंदगियां, कई घायल, हाई अलर्ट, क्या है कोई आतंकी कनेक्शन
ख़बर शेयर करें -दिल्ली, संवाददाता। राजधानी दिल्ली सोमवार शाम एक ज़बरदस्त धमाके से दहल गई। लाल किला मेट्रो स्टेशन के…
एसआईआर ड्यूटी से गायब मिली शिक्षिका, शिक्षा विभाग का सख्त एक्शन; नोटिस जारी, 3 दिन में मांगा जवाब, मनमर्जी से आने-जाने की शिकायत पर बढ़ी मुश्किलें
ख़बर शेयर करें -खटीमा। गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) 2026 के तहत निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिला शिक्षा…
