उपलब्धि: देवभूमि की आरती को मिला उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड पुलिस की तेज तर्रार सब इंस्पेक्टर आरती पोखरियाल ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। एसआई आरती ने इंडियन रीयल हीरो अवार्ड – 2 में अपना लोहा मनवाया है। आरती पोखरियाल को इंडियन रीयल हीरो अवार्ड – 2 में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान से नवाजा गया है। बताते चलें आरती का ट्रैक रिकार्ड शुरु से ही दबंगता व जोश से भरा हुआ है, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। एसआई आरती की कार्यशैली काफी निपुण रही है, जिसके चलते उन्हें उत्कृष्ट सम्मान दिया गया है।