नौकरी का झांसा देकर महिला को 30 हजार में बेचने का आरोप, पुलिस जांच शुरू

Share the news

रुद्रपुर/हल्द्वानी। मानव तस्करी और जबरन बंधक बनाकर घरेलू काम कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हल्द्वानी की रहने वाली खीला देवी ने उत्तराखंड पुलिस के समक्ष तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके पड़ोस में रहने वाले बची राम और खेम करन ने उसे रुद्रपुर में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। 12 जनवरी 2026 को दोनों उसे रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र स्थित ठाकुर नगर ले गए, जहां कथित रूप से उसे तोता राम के परिजनों को 30 हजार रुपये में बेच दिया गया।

पीड़िता का आरोप है कि वहां उसे बताया गया कि उसे खरीदा गया है और अब उसे आजीवन घरेलू कार्य करना होगा। विरोध करने पर मानसिक दबाव बनाया गया। किसी तरह मौका पाकर वह वहां से निकली।

खीला देवी ने यह भी आरोप लगाया कि 23 जनवरी 2026 को सिडकुल क्षेत्र में खेम करन ने उसके किराये के मकान की चाबी, बैंक पासबुक और 10 हजार रुपये भी अपने कब्जे में ले लिए।

पीड़िता ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों की पुष्टि के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *