जालंधर के थाना सदर जमशेर की चौकी जंडियाला में एक घटना सामने आई, जहां कुछ युवकों ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता को घर में घुसकर गोली मार दी। यह घटना गांव पट्टी साहन के रहने वाले 32 वर्षीय विवेक मट्टू के साथ हुई, जिसे पैर में गोली लगी। घायल मटू को परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
थाना सदर प्रभारी सुरेश कुमार और जंडियाला चौकी प्रभारी जसवीर चंद मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस को दिए बयानों में विवेक मट्टू ने बताया कि उसका गांव के ही दो व्यक्तियों मनी बावा और बिल्ला से विवाद चल रहा था, और उनके बीच पहले भी झगड़ा हो चुका था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसे गोली मारी। पुलिस ने घटना स्थल से गोली के खोल बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने मट्टू पर दो गोलियां चलाईं, जिसमें से एक गोली उसके पैर में लग गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सुखजीवन सिंह और उसके एक साथी के खिलाफ हत्या की कोशिश, घर में घुसकर हमला करने और आर्म्स एक्ट की धाराओं 25,27/54/59 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की लाश में छापेमारी कर रही है।



