अनियमितता मिलने पर एक स्पा सेंटर सील, होगी संचालक पर कार्रवाई

Share the news

काशीपुर। शहर के एक मॉल स्थित बुद्धा स्पा सेंटर पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिक टीम ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। टीम प्रभारी बसंती आर्य के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद उसे सील कर दिया गया।

बुधवार को एक मॉल स्थित स्पा में जांच के दौरान पाया गया कि वहां न तो सीसीटीवी कैमरे लगे थे और न ही कर्मचारियों का रजिस्टर तैयार किया गया था। काम करने वाली युवतियों का कोई वेरिफिकेशन नहीं हुआ था और न ही उनके पास पहचान पत्र उपलब्ध थे। नियमों की अनदेखी पर तहसीलदार पंकज चंदौला की मौजूदगी में स्पा सेंटर को सील कर दिया गया। इस दौरान संचालक पर चालानी कार्रवाई भी की गई। छापेमारी के दौरान मुरादाबाद, हरिद्वार और कन्नौज की तीन युवतियां बरामद हुईं। टीम ने उनके परिजनों से संपर्क कर सुपुर्दगी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि काशीपुर में ऐसे केंद्रों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *