बेटी की शादी के लिए पैसों की लालच में नौकर बना हत्यारा, लूट की नीयत से बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Share the news

उत्तराखंड में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। अल्मोड़ा जिले में बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या का खुलासा हो गया है, वहीं नैनीताल पुलिस ने शोरूम से चोरी हुई स्कूटियों की वारदात का भी पर्दाफाश किया है।

अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा विकासखंड क्षेत्र में 14 दिसंबर को हुई बुजुर्ग महिला की नृशंस हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में हत्यारोपी गोपाल सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी सांगड़ साहू क्वार्बी, लमगड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लूट की नीयत से महिला की हत्या की थी।

अल्मोड़ा एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि मृतका गंगा देवी के परिजनों की तहरीर पर थाना लमगड़ा में अज्ञात के खिलाफ धारा 103(1)/309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामला इसलिए चुनौतीपूर्ण था क्योंकि मृतका का घर एकांत में स्थित था, आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था और किसी प्रकार की रंजिश भी सामने नहीं आई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देवेंद्र पींचा स्वयं गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में एसओजी और लमगड़ा, धौलछीना व दन्या थाना पुलिस की संयुक्त टीमें गठित की गईं।

पुलिस टीमों ने लमगड़ा से हल्द्वानी तक करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, सर्विलांस के जरिए तकनीकी सूचनाएं जुटाईं और लगभग 100 लोगों से पूछताछ की। इन प्रयासों के बाद 14 दिसंबर को आरोपी गोपाल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके पास से 1 लाख 20 हजार 500 रुपये बरामद हुए।

सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने हत्या कर मृतका का गलोबंद लूटने की बात कबूल की। उसकी निशानदेही पर हल्द्वानी की एक सुनार की दुकान से लूटा गया गलोबंद भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने बताया कि वह पीआरडी में कार्यरत था और मृतका के पति के खेत में मजदूरी कर चुका था। बेटी की शादी के लिए पैसों की जरूरत के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *