रूद्रपुर में नाबालिग से तमंचा बरामद, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज

Share the news

रूद्रपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान गांधी पार्क गेट के पास से एक 17 वर्षीय किशोर को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह खत्री व पुलिस टीम 29 अगस्त की रात चेकिंग अभियान पर थे, तभी संदिग्ध अवस्था में घूमते एक युवक को रोका गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कृष्णा शर्मा निवासी बाजपुर बताया।

 

शक के आधार पर तलाशी लेने पर उसकी जींस की फेंट से 315 बोर का एक जिंदा तमंचा बरामद हुआ। किशोर ने बताया कि उसने यह तमंचा सोनिया होटल के पीछे गली में पाया था और शौक से साथ रख रहा था।

 

पुलिस ने बरामद हथियार को मौके पर ही सील किया और किशोर को विधिक प्रावधानों के तहत अपर उपनिरीक्षक अमित कुमार की निगरानी में सुपुर्द किया। नाबालिग के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *