ट्रांजिट कैंप में विवाद के बाद घर पर पथराव, मासूम बच्चा घायल

Share the news

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर कुछ युवकों ने एक व्यक्ति के घर पर पथराव कर दिया। घटना में पड़ोसी का एक मासूम बच्चा घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात चार युवक एक व्यक्ति के घर के बाहर पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने घर पर पथराव शुरू कर दिया। इससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व शिव मंदिर के पास हुए विवाद में पीड़ित ने बीचबचाव किया था, जिसके बाद आरोपित उससे रंजिश रखने लगे थे।

 

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *