*कर्नाटक की लड़की को pubg खेलते-खेलते हुआ उधमसिंहनगर के युवक से प्यार, कर्नाटक से भागकर आई उत्तराखंड, और फिर……*

Share the news

कर्नाटक की युवती को उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के बाजपुर के एक शख्स से प्यार हो गया। लड़की कर्नाटक से बाजपुर पहुंच गई तथा उसने प्रेमी युवक से कोर्ट मैरिज कर ली।

 

वहीं लड़की की तलाश करते हुए माता-पिता रविवार को कर्नाटक पुलिस के साथ बाजपुर पहुंच गए। लड़की ने बताया कि वह प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज कर चुकी है तथा वह अब उसी के साथ रहेगी। आखिरकार माता-पिता और कर्नाटक पुलिस को लड़की की जिद के आगे वासस जाना पड़ा। प्राप्त खबर के मुताबिक, गांव मरियमपुर में रहने वाला आदित्य पुत्र मदन कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करता है।

 

लॉकडाउन के चलते उसने मोबाइल पर पबजी गेम खेलना आरम्भ किया था। इस के चलते उसकी बातचीत थाना तुंगानगर सुमोगा कर्नाटक की रहने वाली सुमैया से होने लगी। चर्चा के चलते दोनों के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान भी हो गय। साल 2022 में आदित्य कंपनी के काम से गोवा में गया था। वहां से सुमैया का घर भी पास ही था। इन दोनों ने मुलाकात कर साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। वहीं 4 नवंबर 2023 को सुमैया अपने घर से भागकर प्लेन से आदित्य के घर बाजपुर पहुंच गई। यहां पर उसने आदित्य के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तथा उसी के साथ रहने की जिद की।

 

तत्पश्चात, आदित्य के माता-पिता भी मान गए। आदित्य ने सुमैया से कोर्ट मैरिज कर ली। उधर, सुमैया के घर से लापता होने के पश्चात् उसके माता-पिता ने कर्नाटक पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। कर्नाटक पुलिस लोकेशन ट्रेस करते हुए बाजपुर पहुंच गई। रविवार को कर्नाटक पुलिस ने बाजपुर पुलिस की सहायता से आदित्य एवं सुमैया को कोतवाली बुलाया। यहां पर सुमैया और आदित्य ने कहा कि वे दोनों बालिग हैं तथा अपनी इच्छा से उन दोनों ने विवाह किया है। सुमैया ने कहा कि वह आदित्य के साथ ही रहना चाहती है।तत्पश्चात, कर्नाटक पुलिस ने इन दोनों के लिखित बयान लिए तथा माता-पिता के साथ वापस चली गई। थाना तुंगानगर सुमोगा कर्नाटक पुलिस के ASI मनोज कुमार ने बताया कि युवती ने खुद को बालिग बताते हुए अपनी इच्छा से यहां आने, युवक से कोर्ट मैरिज करने की खबर दी है। अब वापस जाने से स्पष्ट मना कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *