बिन्दुखेड़ा में युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला

Share the news

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिन्दुखेड़ा में बुधवार रात एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया गया। पीड़ित के छोटे भाई लखविन्दर सिंह की तहरीर के अनुसार उसका बड़ा भाई सुरेन्द्र सिंह उर्फ चिक्कू रात करीब 9 बजे दूध का पैकिट लेने निकला था। तभी ग्राम रायपुर निवासी राज सिंह उर्फ पवार, ग्राम अमरपुर निवासी गुरराज उर्फ राज, ग्राम बिन्दुखेड़ा निवासी बेन्त सिंह और एक अज्ञात साथी ने घात लगाकर उस पर तलवार, कापा, लोहे की रॉड और पंच से हमला कर दिया। सुरेन्द्र सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं, उसका एक दांत टूट गया तथा वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन घायल को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल रुद्रपुर लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि हमलावरों को बेन्त सिंह ने अपने घर में छिपाया और पीछे के रास्ते से भगवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *