किच्छा
बीते रविवार रिलायंस पेट्रोल पंप के स्वामी के घर में घुसकर चोरी के प्रयास में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रिलायंस पेट्रोल पंप के स्वामी मदन मोहन मदान पुत्र प्यारे लाल मदान निवासी बलवन्त कालोनी वार्ड 10 ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके परिवार के सदस्य रविवार को घर पर नहीं थे। इसलिए घर में ताला लगा था। इस दौरान दोपहर लगभग एक बजे बाइक पर सवार दो व्यक्ति दीवार कूद कर उनके घर में घुस गये। आरोपियों ने घर का ताला तोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया। पड़ोसियों के शोर मचाने पर आरोपी उन्हें तमंचा दिखा कर फरार हो गये। मदन मोहन मदान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही मांग की थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।