रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए एसएसपी अजय गणपति ने 11 इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले कर दिए हैं। इंस्पेक्टर संजय पाठक को रुद्रपुर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा जिले की कई चौकियों में भी नए प्रभारियों की तैनाती की गई है।
तबादला सूची के अनुसार, दरोगा दीपक तिवारी को लालपुर चौकी प्रभारी और प्रदीप कोहली को सिडकुल सितारगंज चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरोगा जगत सिंह शाही को एसओजी प्रभारी बनाया गया है। वहीं, भूपाल राम पौड़ी को शिवराजपुर पट्टी चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा दरोगा नवीन जोशी को मंडी चौकी प्रभारी, महेश कांडपाल को रम्पुरा चौकी प्रभारी और संदीप शर्मा को बाजार रुद्रपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। मनोज देव को बरहैनी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। दरोगा बसंत प्रसाद को जसपुर कोतवाली भेजा गया है, जबकि दीपक कौशिक को सरकड़ा सितारगंज चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।
पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल के तहत कोतवाली और चौकी स्तर पर जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
