एपिक विक्ट्री लीग के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, टीम ऑनर बनाकर लाखों की ठगी का आरोप, आयोजक हिरासत में, जांच में जुटी पुलिस

Share the news

नगर।

काशीपुर। नगर के एक सरकारी विद्यालय में कराटे प्रशिक्षिका द्वारा कक्षा 11 की छात्रा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो दिन पहले स्कूल परिसर में कराटे ट्रेनर ने छात्रा के कान पर जोरदार थप्पड़ मार दिया, जिससे उसके कान से खून निकलने लगा। घटना के बाद छात्रा की सहेलियां उसे स्कूल से घर लेकर गईं और परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 2 फरवरी को हुई। पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह दो दिन के अवकाश के बाद स्कूल पहुंची थी। स्कूल की छुट्टी के समय कराटे प्रशिक्षिका ने किसी बात को लेकर उसे प्राचार्य कार्यालय बुलाया। वहां पहुंचते ही उसे डांटा गया और प्राचार्य के सामने ही उसके कान पर जोर से थप्पड़ मार दिया गया। थप्पड़ इतना तेज था कि छात्रा के कान से खून आने लगा और उसे चक्कर भी महसूस हुआ।

छात्रा की मां ने बताया कि घटना के बाद बेटी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका मेडिकल परीक्षण किया। छात्रा के कान में तेज दर्द था और कान के नीचे सूजन भी आ गई थी। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने इस मामले को लेकर विद्यालय के प्राचार्य से बात करनी चाही, तो उन्होंने बातचीत से इनकार कर दिया।

घटना से आहत छात्रा ने बुधवार को कटोराताल पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की लिखित तहरीर सौंपी और कराटे प्रशिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी बुलाकर आपसी वार्ता कराई।

कटोराताल चौकी प्रभारी कौशल भाकुनी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद आपसी समझौता हो गया है। फिलहाल पुलिस स्तर पर प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *