GST में कमी से परिवहन विभाग को राजस्व नुकसान

Share the news

 

GST में कमी से परिवहन विभाग को राजस्व नुकसान

रिर्पोट गोपी सरकार

 


जीएसटी दरों में कमी का असर अब परिवहन विभाग के राजस्व पर भी साफ दिखाई देने लगा है। विभाग के अनुसार वाहनों की कीमतों में आई गिरावट से टैक्स स्लैब बदले हैं, जिससे करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन संदीप सैनी ने बताया कि सितंबर 2022 के बाद भारत सरकार द्वारा जीएसटी स्लैब में की गई कमी का सीधा असर वाहन पंजीकरण से मिलने वाले टैक्स पर पड़ा है।उन्होंने बताया कि करीब ढाई

महीने की अवधि में लगभग 7 करोड़ रुपये के टैक्स का नुकसान हुआ है, जो विभाग के कुल टैक्स टारगेट का करीब ढाई प्रतिशत है।राजस्व में आई इस कमी की भरपाई के लिए परिवहन विभाग द्वारा बकाया वसूली पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत हर महीने औसतन करीब साढ़े छह करोड़ रुपये की वसूली की जा रही है। साथ ही आरसी और नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *