रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील और चिंताजनक मामला सामने आया है। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की पत्नी उससे अलग रहती है और वह अकेले ही अपनी पुत्रियों का पालन-पोषण कर रहा है। उसकी छह वर्षीय पुत्री के साथ पड़ोस में रहने वाले एक युवक द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जाता है कि घटना की सूचना किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर दी थी, जिसके बाद ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की। हालांकि, पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। इसके बाद मामले को आपसी समझौते में दबाने की कोशिशें शुरू हो गईं। चर्चा है कि इस पूरे प्रकरण में एक वार्ड मेंबर और एक तथाकथित पत्रकार की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है, जिन्होंने पुलिस से सांठगांठ कर मामले को रफा-दफा कराने में अहम भूमिका निभाई। यदि आरोप सही हैं तो यह कानून और नैतिकता दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
Related Posts
155 करोड़ बजट पास: मंडी बोर्ड के बड़े फैसले, आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय बढ़ेगा, महिला कर्मचारियों को 6 माह मातृत्व अवकाश, मंडियों में 20 दिन में डिजिटल रेट बोर्ड लागू
ख़बर शेयर करें -मंडी बोर्ड की बैठक में 155 करोड़ का बजट पास, कर्मचारियों को राहत और उपभोक्ताओं के लिए…
किच्छा से कनाडा जा रहा पार्सल बना ड्रग तस्करी का जरिया, स्टूल के पायों में छिपी 500 ग्राम अफीम दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गई
ख़बर शेयर करें -किच्छा (ऊधम सिंह नगर): किच्छा की एक कोरियर सर्विस से कनाडा भेजे जा रहे पार्सल में अंतरराष्ट्रीय…
*किसानों को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, जानिए क्या??*
ख़बर शेयर करें -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए…
