रुद्रपुर में टूक-टूक से घर लौट रही महिला के साथ दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार खेडा वार्ड-19 निवासी रजनी वर्मा शनिवार शाम करीब 5:30 बजे बीडी पाठक हॉस्पिटल के पास से टूक-टूक में बैठकर घर आ रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात स्कूटी सवार उनके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया।
पीड़िता ने तुरंत टूक-टूक चालक से स्कूटी सवार का पीछा करने को कहा, लेकिन वह उन्हें पकड़ नहीं पाए। रजनी वर्मा के पर्स में Oppo F27 Pro+ 5G मोबाइल, जिसमें दो IMEI नंबर दर्ज हैं, 22000 रुपये नकद, एटीएम कार्ड और घर की चाबी मौजूद थीं। घटना के बाद पीड़िता ने बाजार चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर स्कूटी सवार की तलाश शुरू कर दी है।



