रुद्रपुर, संवाददाता। एक महिला ने मामूली बच्चों के विवाद के बाद पड़ोसी पर घर में घुसकर उनके परिवार पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अखिलेश कुमारी पुत्री विरेन्द्र पाल निवासी शिमला पिस्तौर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की शाम उनकी बहन के बच्चे और पड़ोस के बच्चे के बीच झगड़ा हुआ था, जो जल्द ही खत्म हो गया। इसके बाद पड़ोसी कमलेश, सीमा, मनोज और जागन लाल बिना किसी कारण उनके घर में घुस आए और उनकी मां मुन्नी देवी के सिर पर ईंट मार दी, जिससे उनका सिर फट गया और उन्हें 7 टांके आए। का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी मां का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और जब उन्होंने बीच-बचाव किया तो मनोज ने उनके साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए उनका कपड़ा फाड़ दिया। इसके बाद उन लोगों ने लात-घूसों और थप्पड़ों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
ध्वनि प्रदूषण पर कड़ा प्रहार, प्रशासन की सख्ती से शहर के धार्मिक स्थलों पर तय सीमा से अधिक बज रहे लाउडस्पीकर हटाए गए
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर। शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण और उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन को लेकर नगर…
रुद्रपुर में भाजपा को करारा झटका – गदरपुर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत – बाजपुर में कांग्रेस का परचम
ख़बर शेयर करें -प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नतीजे आ गए हैं… और ऊधम सिंह नगर के तीन ब्लॉकों…
भारत-नेपाल सीमा पर मैत्री बस बंद, व्यापार ठप व्यापारी परेशान
ख़बर शेयर करें -नेपाल में लगातार बिगड़ते हालात का असर भारत-नेपाल सीमा पर भी गहराई से महसूस किया जा रहा…

