पत्रकार की पत्नी बनी जेबकतरों का निशाना, बाजार में सुरक्षा पर सवाल..

Share the news

काशीपुर से बड़ी खबर आ रही है जहाँ संडे मार्केट में जेबकतरे एक बार फिर सक्रिय नजर आए। पत्रकार की पत्नी समेत कई महिलाओं को निशाना बनाकर उनके पर्स और कीमती सामान उड़ा लिए गए।

रविवार को पत्रकार नवल सारस्वत की पत्नी रुचि सारस्वत अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ संडे मार्केट खरीदारी के लिए गई थीं। लेकिन बाजार में खरीदारी के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका बैग ब्लेड से काट दिया। बैग में रखा पर्स, जिसमें पाँच हजार रुपये नकद और सोने के टॉप्स रखे थे, गायब हो चुका था।

घटना से घबराई रुचि सारस्वत दोबारा संडे मार्केट पहुंचीं और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि बाजार में दो संदिग्ध व्यक्ति लगातार उनके साथ-साथ चल रहे थे। पहले तो उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब उन्हें शक है कि यही लोग इस वारदात के पीछे हैं।

स्थानीय लोगों से जानकारी मिली है कि संडे मार्केट में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और रविवार को ही तीन-चार और महिलाओं के साथ इस तरह की चोरी की वारदात हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *