*Rudrapur” विधायक शिव और पूर्व विधायक ठुकराल शामिल हुए धोबीघाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम में, 5100 दीप प्रज्जलित कर मनाई गई दीपावली* 

Share the news

उधम सिंह नगर जिले के मुख्यालय रुद्रपुर शहर में अयोध्या धाम मे श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव ओर उमंग का माहौल रहा और रुद्रपुर राममय हो गया। आपको बता दें की शहर के प्राचीन कल्याणी नदी स्थित धोबी घाट पर 5100 दीप प्रज्जलित कर दीपावली के रूप में मनाई गई। प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को सभी जगह धूम धाम के साथ मनाया गया।

इस मौके पर शहर के विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी धोबी घाट स्थित कल्याणी नदी पर दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए जहां उन्होंने दीप जलाकर प्रभु श्रीराम के अयोध्या विराजमान होने पर इस पर्व को मनाया, वही स्थानीय लोगों ने और छठ पर्व से जुड़ी हुई सामाजिक संस्था ने घाट पर जगह जगह जय श्री राम और भारत के नक्शे के रूप में दीपो की श्रंखला बनाई गई। जो आस पास के लोगो के लिये आकर्षण का केंद्र रही। विधायक शिव बोले आज पूरा देश दीपावली मना रहा है उनके राम 500 वर्ष के बाद अयोध्या में विराजमान हुए हैं। तो वहीं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी सभी क्षेत्रवासियों को अयोध्या में रामलला के विराजमान होने की बधाइयां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *