विवादित बयान पर खत्री–पंजाबी समाज की बड़ी बैठक, भाजपा पार्षद पति ने मीडिया के सामने मांगी माफी

Share the news

विवादित बयान पर खत्री–पंजाबी समाज की बड़ी बैठक, भाजपा पार्षद पति ने मीडिया के सामने मांगी माफी

 

संवाददाता गोपी कुमार सरकार

रुद्रपुर उधमसिंह नगर उत्तराखंड

रुद्रपुर।

पार्षद पति राधेश शर्मा के हालिया विवादित बयान को लेकर खत्री–पंजाबी समाज में गहरी नाराज़गी देखने को मिली। इसी को लेकर रुद्रपुर के पांच मंदिर प्रांगण में समाज की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें खत्री–पंजाबी समाज सहित विभिन्न समाजों के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के पुत्र सौरभ बेहड़ पर कथित फर्जी हमले के मामले को लेकर राधेश शर्मा ने कांग्रेस पार्टी व कुछ समाजसेवियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इन बयानों को समाज विशेष ने आपत्तिजनक मानते हुए विरोध जताया।

बैठक के बाद भाजपा के पार्षद पति राजेश शर्मा ने मीडिया के सामने सार्वजनिक रूप से अपने बयान पर खेद व्यक्त करते हुए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी समाज की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था।

महासभा में सभी समाजों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकजुटता बनाए रखने की अपील की गई तथा भविष्य में इस प्रकार के बयान न देने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *