रूद्रपुर में युवक पर रॉड से हमला, बहन को दी गाली व जान से मारने की धमकी

Share the news

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के जगतपुरा वार्ड नंबर 5 में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां कल्पना गाइन ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 25 सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे उसका बेटा शेखर अपनी मौसी के घर जा रहा था। इसी दौरान छोटी पुलिया के पास अमन पुत्र राजू और आकाश पुत्र आंखन अपने अन्य साथियों संग पहुंचे और शेखर पर लाठी-लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने शेखर के गले व सीने पर गंभीर चोटें पहुंचाई और उसे जान से मारने की धमकी दी। घायल का मेडिकल कराया जा चुका है।

 

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी अमन स्कूटी से उसके घर पहुंचा और उसकी पुत्री खुशी गाइन को अश्लील गालियां देते हुए धमकी दी। पीड़िता ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *