*ऊधमसिंह नगर के युवक की Rampur में हत्या, पीपली वन में फेंका शव…*

Share the news

Udham Singh Nagar” जिले के युवक की रामपुर में हत्या कर दी गई साथ ही उसका शव जंगल में फेंक दिया गया…

रामपुर। थाना क्षेत्र के पीपली वन में ऊधम सिंह नगर जिले के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के रम्पुरा काजी गांव निवासी सेठ सिंह उर्फ सेठा (35) की हत्या का शव फेंक दिया। वह 25 फरवरी से लापता था। उसके शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के रम्पुरा काजी गांव निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि उसका चचेरा भाई सेठ सिंह 25 फरवरी को लकड़ी लेने के बात कहकर घर से निकला था। उसके साथ गए दो लोग लौट आए लेकिन वह नहीं आया। पिता ने उसके लापता होने की जानकारी केलाखेड़ा पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को दिन में ग्रामीणों के बीच जंगल में शव पड़ा होने की चर्चा होने लगी तो रात में एसओ मिलकखानम संजय कुमार और वनकर्मियों ने जंगल में शव की तलाश शुरू कर दी।

रात 12 बजे पीपली वन के कंपार्टमेंट 12 में युवक का शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त सेठ सिंह उर्फ सेठा के रूप में हुई। शव के सीने और हाथ पर गोली लगने के निशान मिले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिलकखानम थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

केलाखेड़ा थाने में दी गई थी गुमशुदगी की सूचना

मृतक सेठ सिंह के पिता फौजा सिंह ने अपने बेटे की गुमशुदगी की सूचना मंगलवार की दोपहर केलाखेड़ा थाना पुलिस को दी थी। पुलिस सेठ सिंह की तलाश में जुट गई थी। फौजा सिंह ने पुलिस को बताया था कि उसका बेटा दो लोगों के साथ जंगल गया था। जब वह नहीं लौटा और उसके साथ गए लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने जानकारी होने से इन्कार कर दिया। फौजा सिंह के बड़े बेटे की मौत के बाद उसकी पत्नी से सेठा की शादी करा दी गई थी। भाई से दो बच्चे थे। बाद में सेठा के तीन बच्चे हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *