धार्मिक आयोजन के दौरान युवक ने लहराया चाकू, वीडियो वायरल

Share the news

रूद्रपुर। शहर में इन दिनों हथियारबाजी की घटनाएं लगातार सुर्खियों में हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें लोग मामूली विवादों में भी हथियार निकालते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला रम्पुरा स्थित 84 घंटा शिव मंदिर परिसर का है, जहां धार्मिक आयोजन चल रहा था। इसी दौरान एक युवक किसी बात को लेकर अचानक चाकू निकालते हुए दिखाई दिया। घटना का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थल में इस तरह की हरकत से लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। अब पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है और आरोपी की पहचान में जुटी है। लगातार सामने आ रही हथियारबाजी की घटनाओं ने शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *