रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है। मूलरूप से मिलक रामपुर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह पति व बच्चों के साथ ट्रांजिट कैंप में किराये पर रहती है। उसका पति से विवाद चल रहा है। कुछ दिनों पहले पति बच्चों को लेकर गांव चले गए। उसने एक युवक को अपनी परेशानी बताई। युवक उसे दवा देने के बहाने कमरे पर आया और जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने दोबारा घर में आकर उससे दुष्कर्म किया। यह बात जब उसने पति को बताई तो उसने रिश्ता खत्म कर दिया। कोतवाल मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि मूलरूप ग्राम हरदुआ, थाना मिलक रामपुर उप्र. व हाल आजाद नगर, वार्ड नंबर सात ट्रांजिट कैंप निवासी विपिन कुमार पर दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
दवा के बहाने महिला से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, आरोपी युवक गिरफ्तार..




