ट्रांजिट कैम्प में करंट लगने से महिला की मौत

Share the news

उधम सिंह नगर के ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के आजादनगर वार्ड नं-09 में करंट लगने से 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई। थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के आजादनगर वार्ड नं-09 में बुधवार को करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान पिंकी (24) पत्नी अंकित के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, महिला उपनिरीक्षक नम्रता रावत और कांस्टेबल लीला आर्या अस्पताल पहुंचे। मृतका के पति अंकित ने बताया कि घटना के समय वह घर के अंदर पोछा लगा रही थी। उनका भाई बच्चे को लेकर छत पर था, तभी टेबल फैन गिर गया। पंखे का स्विच स्विच बॉक्स से निकालते समय पिंकी को करंट लग गया। परिजन उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दंपति की शादी को पांच वर्ष हुए हैं और उनका एक बच्चा है। पंचायतनामा की कार्रवाई मजिस्ट्रेट की देखरेख में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *