रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र से दो महिला और युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, चंचल कोली पुत्र नत्थू लाल, निवासी रम्पुरा ने बताया कि उनकी पत्नी 12 सितंबर की दोपहर बिना बताए घर से चली गई और अभी तक वापस नहीं लौटी। उन्होंने अपनी पत्नी को हर संभव जगह तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
इसी तरह, झब्बू लाल पुत्र मेवा राम, निवासी रेशमबाड़ी, दूधियानगर ने बताया कि उनकी बेटी 22 सितंबर की दोपहर घर से अचानक गायब हो गई। उस समय वे काम पर गए थे और उनकी पत्नी डॉक्टर के पास गई हुई थी, इसलिए बेटी घर पर अकेली थी। पिता ने भी बेटी की खोजबीन रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में की, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चला।
कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और लोगों से अपील की है कि यदि किसी को दोनों की कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत कोतवाली में सूचित करें।


