विधवा बहु और बच्चों से मारपीट, मकान कब्जाने के लिए कर रहे प्रताड़ित, केस दर्ज

Share the news

रूद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के वार्ड-08 शिव नगर निवासी संजू सिंह पत्नी स्व. जसवंत सिंह ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संजू ने तहरीर में बताया कि उनके पति का निधन वर्ष 2021 में हो गया था, जिसके बाद वह चार बेटियों और एक बेटे के साथ किसी तरह जीवनयापन कर रही हैं।

संजू का आरोप है कि देवर भारत सिंह, देवरानी अंजू, भतीजा अभिषेक, ननद की लड़कियां सोनी और पूनम, भांजा रोहित समेत अन्य लोग आए दिन उनसे झगड़ा करते हैं और घर से निकालने की धमकी देते हैं। 27 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे सभी आरोपितों ने मिलकर उनसे और उनके बच्चों से मारपीट की। आरोप है कि भारत सिंह ने उनकी बेटी को जबरन खींचकर गिरा दिया, जबकि रोहित ने ईंट से उनकी छोटी पुत्री पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गई।

 

पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपियों ने घर की मेन दीवार व गेट तोड़कर कब्जे की नीयत से ताला बदल दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *