
गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह जी बिलासपुर उत्तर प्रदेश के मुख्य सेवादार देवेन्दर सिंह उर्फ फौजी ने आरोप लगाया है की कोर्ट के आदेश के बाद भी जबरदस्ती देवेंद्र सिंह उर्फ फौजी को गुरुद्वारे की गुल्लक खोलने नहीं दी जा रही है, साथ ही गुरुद्वारे का पैसा दुरप्रयोग किया जा रहा है…





गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह बनाम उ. प्र. सरकार आदि में देवेंद्र सिंह उर्फ फौजी के पक्ष में कोर्ट का आदेश आने के बावजूद जबरदस्ती प्रार्थी को रोकते हुए गुरुद्वारे में गुल्लक खोलने नहीं की जा रही है। प्रार्थी का सतेन्दर सिंह पक्ष से अब कोई विवाद नहीं है। प्रत्येक रविवार को रात्री लगभग 8 बजे अनूप सिंह के गुर्गे गुरमीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह, दलजीत सिंह उर्फ मंगा, अमर सिंह, नरेन्दर सिंह उर्फ निन्दर, गुरवाज सिंह, रुपिन्दर सिंह व अभिजोत सिंह पुत्रगण सुल्तान सिंह, जसजीत उर्फ बबला, राजेन्द्र सिंह आदि जबरदस्ती गुंडागर्दी के बल पर गुरुद्वारे की गुल्लक प्रार्थी की बिना सहमति के खोलकर ले जाते हैं। और रूपयों का दुरपयोग कर रहे हैं। जिन्हें रोका जाना अंत्यत आवश्यक है।